TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

1971 युद्ध के वीर सपूत रफीक खान समेजा को दी श्रद्धांजलि, 55वीं शहादत वर्षगांठ पर उमडे लोग

By
On: November 14, 2026 4:22 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। भारत-पाक युद्ध 1971 में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर चक्र विजेता ग्रेनेडियर शहीद रफीक खान समेजा की 55वीं शहादत वर्षगांठ पर शनिवार को रिडमलसर सिपाहियान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर शहीद रफीक खान समेजा सेवा संस्थान, बीकानेर की ओर से शहीद रफीक खान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लेकर वीर सपूत को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया और देश के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए सरपंच किशनलाल ने कहा कि रिडमलसर की धरती के इस वीर सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी वीरता और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कर्नल मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना का इतिहास ऐसे वीर जवानों के अदम्य साहस और त्याग से गौरवशाली बना है। शहीद रफीक खान समेजा की शौर्यगाथा युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। पूर्व सरपंच सलीम कल्लर ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वहीं प्रोफेसर सलवीर समेजा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शहीदों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वे पूरे देश की अमूल्य धरोहर होते हैं। शहीद रफीक खान का बलिदान राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की मिसाल है। गुलजार अहमद सम्मा ने भी शहीद की स्मृतियों को सहेजने और उनकी गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को जीवन में अपनाया जाएगा और उनके इतिहास को सुरक्षित रखा जाएगा।
वीर चक्र से किया गया था सम्मानित
उल्लेखनीय है कि ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा का जन्म 27 दिसंबर 1949 को हुआ था। वे भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर्स बटालियन में तैनात थे। 14 नवंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनके अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च वीरता सम्मान ‘वीर चक्र’ से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद के आदर्शों पर चलने तथा उनकी शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अयूब जी डूडी, महाराज भाटी, फिरदोष टावरी, फिरोज भाटी, हनीफ भाटी, उम्रदराज पठान, शहजाद भुट्टा, मकसूद अली कोहरी, फिरोज समेजा, बीडी राजद, लियाकत कोहरी एवं मुख्तयार अली कोहरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मेहंदी हसन ने किया।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें