TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित आरोपी को छुड़ाया, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

On: July 1, 2026 6:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित आरोपी को छुड़ाया, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में वांछित आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी कांस्टेबल सोहनलाल पुत्र अर्जुनराम, पुलिस थाना गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुलिस टीम वांछित आरोपी इन्द्र बिश्नोई और अजय नायक को गिरफ्तार करने के लिए गोपेश्वर बस्ती पहुंची थी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जब पुलिस दोनों आरोपियों को नीचे लेकर आ रही थी, तभी इन्द्र बिश्नोई, अजय नायक तथा उनके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान भारमल बिश्नोई, किशन राजपूत, इन्द्र बिश्नोई की मां और दादी ने भी हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों को पुलिस की पकड़ से छुड़ा दिया।

आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई तथा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर गंगाशहर थाना पुलिस ने इन्द्र बिश्नोई, अजय नायक, भारमल बिश्नोई, किशन राजपूत सहित अन्य परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें