TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर शॉपिंग मेले ने महिला उद्यमियों और स्थानीय कारोबारियों को दिया नया मंच, चार दिवसीय आयोजन संपन्न

On: November 4, 2026 1:45 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर में व्यापार, कला, संस्कृति और मनोरंजन को एक मंच पर लाने वाला बीकानेर शॉपिंग मेला-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। लोकराग फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित इस चार दिवसीय मेले में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। मेले के दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। साथ ही स्थानीय व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और कारोबार को बढ़ाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। मेले का उद्घाटन महापौर अनिल कल्ला एवं समाजसेवी मुरली मनोहर पंवार ने किया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में व्यापारिक मिलन समारोह, मीडिया कॉन्फ्रेंस, कवि सम्मेलन, फैशन शो और तंबोला सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के हितों, पत्रकारिता की चुनौतियों तथा नए पत्रकारों को सहयोग और अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों के अनुसार मेले को सफल बनाने में प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, स्टॉल संचालकों, दोनों संगठनों की टीम और शहरवासियों का विशेष योगदान रहा।

इस सफल आयोजन पर लोकराग फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद आचार्य, कोषाध्यक्ष योगेश खत्री तथा रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लड्ढा और सचिव जगदीप ओबेराय सहित पूरी आयोजन टीम को बधाई दी गई। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं बीकानेरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें