TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

JPL-8 में बेटियों का क्रिकेट दमखम, गर्ल्स मुकाबलों का आगाज

On: October 1, 2026 4:50 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। स्वर्गीय रामेश्वरलाल डूडी स्मृति जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता JPL-8 में गुरुवार को गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत हुई। जाट समाज युवा खेल कूद समिति बीकानेर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सादुल क्लब क्रिकेट मैदान पर महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैदान संभाला और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चल रही JPL-8 प्रतियोगिता में बॉयज़ वर्ग की 15 और गर्ल्स वर्ग की 4 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुरुआती पांच दिनों में बॉयज़ वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जबकि चौथी सेमीफाइनल टीम के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी है।
2 अक्टूबर को बॉयज़ वर्ग के सभी सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता का समापन 3 अक्टूबर को होगा। इस दिन सुबह गर्ल्स वर्ग का फाइनल और दोपहर में बॉयज़ वर्ग का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों के शुभारंभ अवसर पर श्रीमती रेनूबाला चौधरी, SHO बीकानेर पुलिस तथा श्रीमती पूनम देवी गोदारा, सरपंच कालासर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है। खेलों के जरिए युवतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने JPL-8 में गर्ल्स वर्ग को शामिल करने के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
बेटियों को मिला खेल का मंच
समिति पदाधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। बॉयज़ वर्ग के साथ गर्ल्स क्रिकेट को भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनाकर बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया है।
गर्ल्स मुकाबलों के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा जोश नजर आया। अब प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबलों को लेकर खेलप्रेमियों की नजरें 3 अक्टूबर के फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं।
इस अवसर पर वीरेंद्र भोबिया, बालकिशन नैण, मुकेश गोदारा, हुक्माराम सियाग, रूपाराम गोदारा, आसूराम देदड़, दिलीप कस्वां, सुरेश चौधरी, अमित चौधरी, सौरभ झोरड़, हरीकृष्ण, बाबूलाल सींवर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें