TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत

On: October 1, 2026 3:07 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम से शोएब भाई, इमरान, जुनैद, अब्दुल सत्तार और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
इसके बाद शव को एम्बुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान कासम अली पुत्र रमजान अली (45), निवासी केजी कॉम्प्लेक्स के पीछे, रानी बाजार, बीकानेर के रूप में हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें