बीकानेर। अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर राणीसर के पास अचानक बोलेरो का टायर फटने से हादसा हो गया। बोलेरो पल्लू से अरजनसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और बोलेरो सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुक गए और बोलेरो में फंसे चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय टोल प्लाजा के कर्मचारी तथा पास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।













