TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

कीटनाशक की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, खेत में छिड़काव के दौरान हुआ हादसा

On: September 29, 2026 11:06 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक 20 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हादसा सोमवार को कल्याणसर नया गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार कल्याणसर नया निवासी मामराज पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई अशोक पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक की चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन तत्काल उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच एएसआई देवाराम को सौंपी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें