TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

एंबुलेंस से नशे की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार:31 किलो डोडा पोस्त जब्त, तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

By
On: October 2, 2026 9:51 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर में प्राइवेट एंबुलेंस में 31 किलो डोडा पोस्त छिपाकर ले जा रहे दो आरोपियों को दंतौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इर्टिगा एंबुलेंस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की तस्करी के लिए कब से किया जा रहा था, डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे 31 किलो डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार, खाजूवाला के चक 2 एसएसएम सियासर चौगान निवासी अंकुश बिश्नोई और चक 2 केएलडी उदानगर निवासी सुधीर नायक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 31 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इर्टिगा एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया।
खाजूवाला में निजी एंबुलेंस चलाता था आरोपी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुधीर नायक खाजूवाला में निजी एंबुलेंस संचालित करता था। पुलिस अब जांच कर रही है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की तस्करी में कब से किया जा रहा था और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। निजी एंबुलेंस की आड़ में तस्करी किए जाने की आशंका के चलते पुलिस मामले से जुड़ी अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।
सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई
खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव के नेतृत्व में दंतौर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में डोडा पोस्त की सप्लाई के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें