बीकानेर। घर में अकेली विवाहिता को निशाना बनाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक रात के समय घर की दीवार फांदकर महिला के कमरे में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह खेतों में मजदूरी करती है, जबकि उसका पति डेयरी में काम करता है। इसी दौरान मजदूर महिलाओं को लाने-ले जाने वाले एक युवक ने उसकी फोटो खींच ली और उसे एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे पति की गैरमौजूदगी में युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन घर के पास दुकान पर बैठे युवकों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी है।









