TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में युवक पर जानलेवा हमला, अधमरा समझ नाले के पास फेंककर भागे आरोपी, दो गिरफ्तार

By
On: November 16, 2026 12:42 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। माल गोदाम रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में गंभीर घायल युवक पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर की मध्यरात्रि को आरोपियों ने गाढ़वाला निवासी नरेश कुमार मेघवाल के पुत्र भोमराज के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे निर्वस्त्र हालत में अधमरा समझकर नाले के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना को लेकर 13 नवंबर को कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें