TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

दीपावली पर बीकानेर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई, चप्पे-चप्पे पर CCTV से निगरानी; पटाखे ले जाने पर 3 साल की जेल

By
On: November 4, 2026 9:56 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से लेकर ट्रेनों में सफर करने वालों तक पर सुरक्षा कर्मियों की नजर रहेगी।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से निगरानी अभियान शुरू किया है। स्टेशन के सभी छह प्लेटफॉर्म पर लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए जवानों की तीन शिफ्टों में तैनाती की गई है।
स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में जुटे हैं। प्लेटफॉर्म, पार्सल घर, वेटिंग हॉल और ट्रेनों में विशेष जांच की जा रही है। भीड़ में चोरी और जेबतराशी की घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजें स्वीकार नहीं करें। सफर के दौरान अपने सामान को सुरक्षित रखें और बैग को लावारिस न छोड़ें। स्टेशन पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।
पटाखे लेकर ट्रेन में चढ़े तो होगी कार्रवाई
त्योहारों के दौरान पटाखे और अन्य ज्वलनशील सामग्री लेकर रेल यात्रा करना भारी पड़ सकता है। रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत ऐसे पदार्थों को नियमों के विरुद्ध ले जाना अपराध है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर 3 साल तक की जेल, 1,000 रुपये तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन परिसर में जांच और निगरानी का दायरा बढ़ाया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान रेल यात्राएं सुरक्षित बनी रहें।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें