TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

On: July 2, 2026 8:15 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर घर के बाहर से जबरन कार में बैठाकर अपहरण करने, दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 9 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे वह घर में घुस आई गाय को बाहर निकालने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान काले शीशों वाली एक कार उसके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार में पीछे बैठे मनीष ब्राह्मण, निवासी लूछ, रतनगढ़ ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कार में खींच लिया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया और चाकू से गला काटने की धमकी दी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे पहले जोधपुर और बाद में जयपुर ले गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा चाकू दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। पीड़िता के अनुसार उसे दो दिन जोधपुर तथा करीब 12 दिन जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपी उसे जयपुर से चूरू के एक पुलिस थाने ले गया और अपने पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया। साथ ही उसके बेटे और भाई की हत्या करने की धमकी देकर वर्ष 2022 में राजलदेसर थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया।

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच वृताधिकारी (सीओ) श्रीडूंगरगढ़ को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी आरोपों की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें