TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

ऑपरेशन क्लीन: बीकानेर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, हथियार और अफीम बरामद

On: July 8, 2026 6:26 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मूदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी, व्यास कॉलोनी और नयाशहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने हार्डकोर अपराधी तोलाराम सियाग को एक अवैध पिस्टल के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
वहीं दूसरी कार्रवाई में नयाशहर थाना पुलिस ने बजरंग सींगड़ को 475 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, कविता पूनिया तथा एएसआई दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें