TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 65 एएसआई के तबादले, एसपी मृदुल कच्छावा ने जारी किए आदेश

On: July 11, 2026 8:50 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 65 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत कई एएसआई को एक थाने से दूसरे थाने तथा विभिन्न पुलिस चौकियों पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार धर्माराम को दंतौर से पूगल चौकी, धर्मचंद मीणा को जसरासर से नापासर, झंवरलाल को एमपी नगर से बज्जू, बीरबलराम को गंगाशहर से महाजन और बन्नाराम को पूगल से महिला थाना भेजा गया है। वहीं कविन्द्र कुमार को नापासर से खाजूवाला, कुलदीप सिंह को कोटगेट से महिला थाना, महावीर प्रताप को गंगाशहर से पुलिस लाइन, महेश कुमार को डूंगरगढ़ से नोखा तथा मांगीलाल को गंगाशहर से खाजूवाला लगाया गया है। इसके अलावा मांगीलाल पुत्र सुखराम का तबादला खाजूवाला से हदां थाना किया गया है। एसपी के आदेश के तहत कुल 65 एएसआई के तबादले किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें