TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने किया शहरी क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण, सात दिन में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश

On: July 20, 2026 10:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 20 जुलाई। जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने सोमवार सुबह नगर निगम, बीकानेर विकास प्राधिकरण तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने केईएम रोड से निरीक्षण प्रारंभ किया। इसके बाद कोटगेट, सिटी कोतवाली, रामपुरिया हवेलियां, मोहता चौक, नाइयों की गली, सब्जी बाजार, चूड़ी बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक पैदल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का तीन दिन में विस्तृत सर्वे किया जाए तथा अगले सात दिनों में आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना हो।

जिला कलेक्टर ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र की सड़कों के क्षेत्राधिकार से संबंधित समस्त जानकारी बीडीए की वेबसाइट पर अपलोड की जाए, जिससे संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित कर सकें। आमजन को भी इसकी जानकारी रहे। जिला कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई के लिए नियुक्त टीमों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर रोड लाइट्स को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें