TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के डॉ. जयंत स्वामी ने ASRB-ICAR NET 2025 परीक्षा की उत्तीर्ण, वेटरनरी पब्लिक हेल्थ में बने सहायक प्रोफेसर पद के पात्र

On: July 21, 2026 12:56 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के होनहार युवा डॉ. जयंत स्वामी ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) द्वारा आयोजित ASRB-ICAR NET 2025 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। इस सफलता के साथ उन्होंने वेटरनरी पब्लिक हेल्थ (Veterinary Public Health) विषय में व्याख्याता एवं सहायक प्रोफेसर पद के लिए राष्ट्रीय पात्रता हासिल कर ली है। डॉ. जयंत स्वामी, प्रेमप्रकाश स्वामी के सुपुत्र हैं। प्रेमप्रकाश स्वामी सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में ईसीएल लैब के इंचार्ज एवं लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार डॉ. जयंत ने आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की। यह प्रमाण-पत्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के प्रावधानों के अनुरूप मान्य है। डॉ. जयंत स्वामी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी माता बिंदु स्वामी, पिता प्रेमप्रकाश स्वामी, बड़े भाई निखिल स्वामी, मीनाक्षी स्वामी, पत्नी नेहा रांकावत एवं देवांश स्वामी सहित परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें