TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में करंट से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

On: July 23, 2026 11:14 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को करंट लगने से 25 वर्षीय युवक राहुल ओझा की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहुल अपने एक दोस्त को लेने ओझाओं की गली जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि एक गाय सड़क पर खुले पड़े बिजली के तारों के संपर्क में आने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल ने गाय को बचाने के लिए खुले बिजली के तारों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की असमय मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हंसमुख स्वभाव के राहुल ने गुरुवार सुबह ही भगवान महादेव की पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में खुले बिजली के तार लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता देने और शहर में खुले पड़े बिजली के तारों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें