बीकानेर। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों किरण गौड़ एवं अरविंद सिंह सेंगर ने शनिवार, 22 अगस्त को थाना व्यास कॉलोनी एवं थाना सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों में किशोरों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ तथा सदर थाना अधिकारी रमेश नियोल एवं सीआई सुरेंद्र प्रचार से थानों की व्यवस्थाओं और किशोरों से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों में कोई भी नाबालिग निरुद्ध नहीं पाया गया। बोर्ड सदस्यों ने थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा बाल रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। दोनों व्यवस्थाओं में रिकॉर्ड सही पाया गया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता संबंधी पोस्टरों का विमोचन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान चाइल्डलाइन से मोहित एवं सरिता भी मौजूद रहे।
किशोर न्याय बोर्ड सदस्यों ने व्यास कॉलोनी व सदर थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त







