बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में एनएच-11 पर जोधासर के पास सांवरिया सेठ होटल के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस ने ट्रक-ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी राजेंद्र कुमार पुत्र अमरचंद जाट (55), निवासी श्यामगढ़, जिला श्रीगंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रक-ट्रेलर नंबर RJ07GC6756 का चालक पूर्णमल वाहन को तेज गति और रॉन्ग साइड में चला रहा था। इसी दौरान ट्रक-ट्रेलर ने सामने से अपनी साइड में आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार परिवादी के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।







