बीकानेर। गजनेर रोड ओवरब्रिज पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप और टैक्सी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के दौरान पिकअप डिवाइडर तोड़ते हुए टैक्सी से जा टकराई, जिससे टैक्सी पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के चलते ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।








