महाजन। पल्लू-अरजनसर मेगा हाईवे पर पल्लू के समीप हुए सड़क हादसे में युवक कन्हैया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे युवक की जान चली गई। मृतक कन्हैया दनियासर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच भागीरथ थालौड़ का पुत्र था। हादसे की सूचना पर पल्लू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। भागीरथ थालौड़ हाल ही में पंचायती राज चुनाव में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे। चुनाव की खुशियों के बीच बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।








