TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

रजिस्ट्री कराने से पहले अब करना होगा ये काम, सरकार ने बदला नियम!

By
On: November 28, 2026 3:19 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

अजमेर। जमीन, मकान या दुकान की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने जियो टैगिंग व्यवस्था शुरू की है। इसकी शुरुआत अजमेर से हुई है, सफल रहने पर इसे पूरे राजस्थान में लागू किया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री आवेदन से पहले संबंधित संपत्ति के मौके पर जाकर जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। फोटो में तारीख, समय और लोकेशन स्वतः दर्ज होगी। बिना फोटो के सॉफ्टवेयर दस्तावेज स्वीकार नहीं करेगा।
अब तक पुरानी फोटो और मनमाने विवरण के आधार पर आवेदन हो जाते थे, जिससे खाली प्लॉट को मकान बताने, कृषि भूमि को आवासीय दर्शाने और स्टाम्प ड्यूटी चोरी की आशंका रहती थी।
नई व्यवस्था से संपत्ति की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और फर्जी रजिस्ट्री व स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें