बीकानेर। नोखा से श्रीबालाजी जा रही कार के सामने अचानक नील गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में श्रीबालाजी निवासी रमेश पुत्र श्रीकिशन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को नोखा के बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बीकानेर रेफर किया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हादसे की सूचना पर नोखा नगर पालिका अध्यक्ष बजरंग सोनी भी मौके पर पहुंचे।








