बीकानेर। नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के अनुसार, मामले में जांच के बाद आरोपी अनिल निवासी हेमासर को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की बताई गई है। पीड़िता के पिता ने 14 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोपी पर दुष्कर्म और बालिका के सिर व शरीर पर चोट पहुंचाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें आरोप प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तारी की गई।








