बीकानेर। बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने में सुविधा देने के लिए बीकेईएसएल ने रविवार को भी कैश काउंटर संचालित करने का फैसला किया है। इसके तहत 29 नवंबर को शहर के सभी बिल संग्रहण केंद्र सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।
बीकेईएसएल प्रवक्ता के अनुसार, उपभोक्ता शहर में स्थित किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर पहुंचकर अपने बिजली बिल की राशि जमा करवा सकेंगे।








