बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही एक बालिका को स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में सर्किल हाउस के पास रहने वाले भंवर सिंह ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी कोचिंग से घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उसकी बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालिका को चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिवादी की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।








