




बीकानेर। विधानसभा चुनाव को लेकर गत दिनों टिकट वितरण के दौरान हुई उथल-पुथल में काफी जगहों पर विरोध के स्वर गूंजते दिखाई दिए। पार्टी की ओर से टिकट वितरण में अनदेखी का आरोप लगाते हुए रैली तक निकाली गई। इसके पश्चात् गुरूवार शाम को भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास आदि की उपस्थिति में रांका ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए मेहनत करेंगे। बता दें, इससे पहले पूर्व विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सिद्धि कुमारी के नाम की घोषणा होने पर टीम रांका ने विरोध जताया था। जूनागढ़ से कोटगेट तक पैदलमार्च करके शक्ति प्रदर्शन भी किया था। इस बीच अफवाहों में रांका का कांग्रेस से टिकट लाने से लेकर निर्दलीय चुनाव लडऩे तक की बातें उड़ी, लेकिन आज इन सब पर विराम लग गया है। विदित रहे, इससे पहले बीकानेर विधानसभा पूर्व से एक और दावेदार सुरेंद्र सिंह शेखावत ने भी पार्टी की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा की है।