



बीकानेर। विपदा के समय में मुख्यमंत्री गहलोत ने जन्मदिन ना मनाने के आह्वान से साबित कर दिया कि सच्चे देशभक्त के लिए सर्वप्रथम देश है ना कि जन्मदिन। यह कहना था राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरूण व्यास का। मंच था मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिन पर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक सामग्री भेंट का। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरूण व्यास ने बताया कि कोविड-१९ महामारी के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट 20 नग, फेश शील्ड 20 नग व 50 सेनेटाइजर बोतल एंव 200 मास्क राजकीय जिला अस्पताल में अधीक्षक डॉ बी. एल. हटिला को भेंट किये। इस अवसर पर डॉ जसविंदर सिंह गिल,डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ. गुलाब खत्री, रेडियोग्राफर अधीक्षक राजेश्वर बिस्सा सहित चिकित्साकर्मी इलियास, सुशील मोयल, वसीम व पार्षद प्रफुल हटिला युवा कांग्रेस के गुलशन शर्मा, विवेक पुरोहित, मुरली किराडू, नरनारायण स्वामी आदि उपस्थित रहे।