






बीकानेर। कोरोना पॉजिटिव को लेकर आज का दिन प्रदेश के लिए मंगलमयी नहीं रहा। थोड़ी देर पहले उदयपुर में आये 58 पॉजिटिव के बाद बीकानेर संभाग में भी 2 पॉजिटिव आए है। संभाग के चूरू में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर सामने आ रही है। इस खबर के बाद चिकित्सा विभाग में हडक़ंप मच गया। बताया जाता है कि यह दोनों सूरत शहर से चूरू लौटे थे। अभी तक चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।