


बीकानेर। लॉकडाउन के पहले दिन से लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुटे भाजपा जस्सूसर मंडल अब ७१ हजार जरूरतमंदो को सेवाएं दे चुके है। जस्सुसर मंडल की ओर से लॉकडाउन के दौरान जरूरमंदों की सेवा के लिए चलाई जा रही भोजनशाला का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा और भाजपा नेता गुमानङ्क्षसह राजपुरोहित ने मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान अतिथियों ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और चिकित्साकर्मियों का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जस्सुसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष धनसुख तावणिया के सानिध्य में जस्सुसर मंडल कि भोजनशाला में कार्यरत हलवाई काननाथ, बीरबल नाथ, किशोर नाथ, चिकित्साकर्मी पवन सारस्वत का शॉल ओढाकर का अभिनंदन किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने बताया कि 42 वें दिन से लगातार चल रही सेवा में 71 हजार जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा चुके है और लॉकडाउन के अंतिम चरण तक सेवाएं जारी रहेगी। ओझा ने बताया कि मंडल की ओर से आज 250 किलो लापसी, 200 किलो चावल और साठ किलो दाल तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित की जाएगी। इस कार्य में अध्यक्ष मुकेश ओझा के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास, कमल सांखला, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष धनसुख तावणिया, राजकुमार पारीक, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, परमेश्वरी देवी, सुधा आचार्य, सुषमाबिस्सा, आरती आचार्य, भवानी प्रजापत, अनु सुथार, रामसा गहलोत, किसन सोनी, अनसुइया सुथार, रघुनाथसिंह शेखावत, आन्नद व्यास, शिवरतन सुथार, गिरधारी सुथार, नारायण सुथार, अशोक सांखला, अशोक सारस्वत, जुगल आचार्य, नन्दलाल सारस्वत, रामसा गहलोत, किसन सोनी, भवानी प्रजापत, मघाराम कस्बां, प्रभु चौधरी, विष्णु सारस्वत आदि 42 दिनों से सहयोग में जुटे है।