


बीकानेर। कोविड-19 को लेकर चल रहे लॉकडाउन में देशहित में कार्य करते हुए सफाई कर्मचारियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण माना जाएगा। जिन्होंने अपने व परिवार की परवाह किए बिना ही अपने कार्यों से नियमित से अंजाम दिया। यह कहना था राष्ट्रीय वंचित लोक मंच के उत्तरी पश्चिमी भारत जोनल अध्यक्ष विनोद सिसोदिया का। मंच था कोविडकाल के दौरान समाज के युवा वर्ग द्वारा दी गई सेवाकार्र्यों पर सम्मान समारोह का। इस दौरान सिसोदिया व विनोद चांवरियो ने सम्बोधित करते हुए बताया कि समाज के सभी वर्गों ने अपनी निष्ठा व मेहनत के इस महामारी के दौरान अपनी सेवायें दी। लम्बे समय तक चली नि:शुल्क भोजन व्यवस्था में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भागीदारी निभाते हुए सहयोग किया। जो अनुकरणीय है। इस समारोह के दौरान बीकानेर संभाग अध्यक्ष अमित तेजी, भ्रष्टाचार निवारण प्रकोष्ठ से सोनू टाइगर, भ्रष्टाचार निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार, सफाई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिथुन चांवरिया, शहर अध्यक्ष दिलीप तेजी, युवा प्रकोष्ठ से संभाग उपाध्यक्ष राहुल बिवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेश घारू, सफाई प्रकोष्ठ से सुनील चांवरिया, शिव चांवरिया सुभाष तेजी, विक्रम लोहरा, कमल चांवरिया, मीडिया प्रभारी मेघराज आदि कार्यकर्ताओं का सम्मान कर हौसला अफजाई की। यह जानकारी राष्ट्रीय वंचित लोक मंच सफाई प्रकोष्ठ के संभाग मीडिया प्रभारी मेघराज ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।