


बीकानेर। अन्तरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनगोपाल तिवाड़ी ने कोलायत तहसील महामंत्री के पद पर पप्पू खान मालिया को कोलायत तहसील अध्यक्ष धर्मेश प्रकाश रंगा, बीकानेर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद शर्मा, बीकानेर सम्भागिय अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा, सम्भागिय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नारायण पुरोहित शुभकरण पारीक की अनुशंसा पर मनोनीत किया है। मालिया को सम्पूर्ण कोलायत तहसील में संघ के सदस्य बनाने व कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है जो सदस्यों की प्रगति व उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।