


बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के रामपुरा में गत 7 अक्टूबर को बाइक पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गया। आज सुबह युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा रामपुरा चाटा फैक्ट्री के पास हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलमाता कालोनी निवासी खेमचंद पुत्र ओमप्रकाश को रामपुरा चाटा फैक्ट्री के पास गत 7 अक्टूबर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह इलाज के दौरान खेमचंद ने दम तोड दिया। नया शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया।