संसाधनों के अभाव के चलते खिलाडिय़ों की प्रतिभा होती लुप्त

Players lack talent due to lack of resources
Spread the love

अक्कासर। भोलासार गांव में खेल मैदान में संसाधनों के अभाव में खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं सामने नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे हालातों को लेकर गांव के खिलाडिय़ों की प्रतिभा दब कर रही जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे धावक व खिलाडिय़ों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इसके बावजूद भोलासर गांव में युवकों आर्मी, पुलिस व अन्य भर्तियों की दौड़ के लिए तैयारियों में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भोलासर में खेल मैदान तो बना है लेकिन जर्जर अवस्था में है। जो उबड़-खाबड़ होने के कारण इसमें अभ्यास करना असंभव सा हो गया है। इस पर गांव के खिलाड़ी हिम्मत सिंह, महेश जोशी, राजेन्द्र सिंह, सुनील बिश्नोई ने राज्य सरकार से स्टेडियम को दुरस्त करवाने की मांग की है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply