


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके पति विनोद से उसकी अनबन होने के कारण वह अपनी मां के पास रह रही थी। इस दौरान जामसर स्थित धर्मबहन के पास रहने के लिए गई। वहां जामसर निवासी समीर पुत्र छोटुलाल मेघवाल का आना-जाना था तब उससे जान-पहचान हुई। समीर ने साजिश रचते हुए थोड़े ही समय बाद मुझसे शादी करने के नाम पर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप भी बना ली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।