


बीकानेर। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल की जानकारी करते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे में आप इस राशिफल को पढ़कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं।
मेष : आज के दिन आपकी सोच विचार पर कुछ नया बदलाव आ सकता है। अपने ऊपर आए हुए संकट को टालने के लिए कुछ आध्यात्मिक और व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत होगी।
वृष : अगर पिछले कई दिन आर्थिक विषमता दूर करने में मदद नहीं मिल रही है तो आज का दिन आर्थिक मामलों में फिर से सोच विचार करने का है। यदि कहीं पर आपका पैसा जमा है अथवा निवेश किया हुआ है तो उसकेअधिग्रहण कर लेने में कोई हर्ज नहीं।
मिथुन : आखिर दूसरों की आलोचना करने से अपनी आलोचना भी हो सकती है। क्रोध या प्रतिवाद दिखाने का तरीका सभ्यतापूर्ण होना चाहिए। असभ्य ढंग से पेश आने पर आपकी अपनी ही प्रतिष्ठा कम हो सकती है।
कर्क : बेहतर होगा आप अपने कार्य क्षेत्र और व्यवहार जगत को सीमित कर दें। अपने काम से ही काम रखिए। इसकी शुरुआत आज से करें और साधारण परिश्रम करनेसे ही बहुत कुछ पा सकते हैं।
सिंह : किसी से कहा-सुनी हो जाने पर आपने इतना अधिक टेंशन में नहीं रहना चाहिए। आप व्यवहारिक व्यक्ति हैं अत: इतना भावुक होकर काम कैसे चलेगा। सब कुछ सांयकाल तक संतुलित हो जायेगा।
कन्या : यदि आप किसी भंवर जाल में फंसे हैं या कोई समस्या आ खड़ी हो गई है तो किसी की सलाहया सहायता लेने में झिझक कैसी? सहयोग लेने-देने से ही दुनिया चलती है। अपना काम निपटाइए और आगे बढि़ए।
तुला : आज आपको अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा। सफाई के तौर पर आप उन्हीं बातों को कहें, जिनका सम्बन्ध आपके साथ हो। दूसरों को टारगेट करके कोई बात कहने से परहेज करें।
वृश्चिक : कोई व्यक्ति अगर आपके साथ कुछ सहयोग करके नेक काम करना चाहता है तो इसभलाई के काम में आपको जरूर उतरना चाहिए। कारोबार में अभी समय ठीक ही चल रहा है। इसकी चिन्ता करनी जरूरी नहीं।
धनु : यदि आपकिसी के साथ सम्बन्ध बनाना चाहते हैं तो उसके लिए अभी कुछ और इन्तजार करना होगा। बार-बार किसी के साथ वायदा खिलाफी करने से आपकी व्यक्तिगत साख गिर सकती है।
मकर : आज के दिन आपको त्याग और सादगी का वातावरण अपनाना पड़ेगा। जितना भी हो सके अपने भटके हुए मन को शान्त रखें। एक न एक दिन आपको मानसिक शान्ति जरूर मिलेगी।
कुंभ : अगर आपके स्वास्थ्य का मामला है तो तत्काल किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें और नियमित इलाज कीव्यवस्था भी करें। फिलहाल आर्थिक पक्ष कमजोर जैसा ही रहेगा। जोड़-तोड़ के बाद ही कुछ गुजारे लायक जुटा सकने में समर्थ रहेंगे।
मीन : कई बार कुछ असंभव बातों पर आपका ध्यान केन्द्रित हो जाता है। अपना धन और समय आप इस प्रकार के जोखिम भरे कार्यों को करने में नष्ट न करें। अपने काम-काज में किसी प्रकार का जोखिम न लें वरना बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है।