वोकल फॉर लोकल का नारा होगा निर्णायक साबित

Vocal for local slogan will prove to be decisive
Spread the love

बीकानेर। कोरोना जैसी विश्व महामारी से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है लेकिन भारत इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पुन: अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी किए गए आत्मनिर्भरता भारत योजना कुछ इसी प्रकार का संदेश देशवासियों को दे रही है। यह कहना था केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का। अवसर था शिव पार्वती भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आह्वान किया की आत्मनिर्भरता की ओर बढऩे के लिए मूल मंत्र स्वदेशी का भाव सबसे महत्वपूर्ण है। स्वदेशी तकनीक को विकसित करना,दैनिक जीवन मे अधिकाधिक देश मे निर्मित वस्तओं को उपयोग में लेना से ही देश आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है। वोकल फॉर लोकल का नारा निर्णायक साबित होगा। आत्मनिर्भरता की ओर बढऩे के लिए हम सबको एक प्रकार से जन जागरण का कार्य करना है सभी कार्यकर्ता इस कार्य को मैं जी जान से मिशन बनाकर जुट जाए इसके लिए आज उन्होंने सभी को संकल्प दिलाकर वोकल फॉर लोकल की भावना के साथ इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। संकल्प कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य महामंत्री मोहन सुराणा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, रानीबाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय कुमार खत्री, गुमान सिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा उपाद्यक्ष इमरान कायमखानी, महावीर चरण, संपत पारीक, शिव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में पार्टी के निर्देश पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।1 से 7 जून तक चलने वाले सेवा सप्ताह में जिले के अंतर्गत सभी मोर्चे व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा मोर्चो के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर- घर जा कर कॅरोना के बचाव, फेस कवर, सैनेटाइजर, दो गज की दूरी बनाना, कुछ अंतराल में सबुन से हाथ धोते रहना आदि का महत्व, को घर घर जा कर समझाएंगे, आवश्यकत पडऩे पर फसकॉवेर और सैनेटाइजर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आज गोपेश्वर बस्ती में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अभियान की शुरुआत की एवम फेस कवर उपलब्ध करवाए, पार्षद सुमन छाजेड़, उपासना, आदि के नेतृत्व में 100 से अधिक परिवारों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए और जागरूक किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गंगा शहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, आवर मंडल अध्यक्ष शिव जी रंगा, कमल गहलोत, दीपक गेहलोत, गोपाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, चंदर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *