



बीकानेर। मन में कुछ ठान ले, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। यह साबित कर दिया बीकानेर के कुछ युवाओं ने। जो पिछले लम्बे समय से लॉकडाउन के दौरान नि:स्वार्थ भावना से सेवा कार्यों में जुटे है। मकसद है तो सिर्फ जरूरतमंदों की सेवा करने का। जानकारी में रहे कि बीकानेर के एक हैल्पिंग हैंड्स गु्रप के कुछ युवा कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य करे हैं। इस गु्रप ने लगातार लोगों के घरों तक पहुंचकर राशन सामग्री, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हेल्पिंग हैंड्स गु्रप बीकानेर द्वारा लॉकडाउन के चलते अभी तक 1600 राशन सामग्री किट का वितरण जरूरतमंद लोगों को कर चुका है और साथ में ही खाना (रोटी-सब्जी) भी बना कर जरूरतमंद लोगों तक पहुचा रहा है। वहीं गु्रप द्वारा बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए हरी सब्जियां, चारा, दाना, पानी व चुग्गे की सेवा की जा रही है। इस कार्य में गु्रप सदस्य जितेन्द्र सिंह पडि़हार, मान सिंह इन्दा, राजेन्द्र सिंह हाडा, विभा पडि़हार, विकाश शर्मा, जय सिंह, जुगल सिंह, योगेंद्र सिंह, सोहन सिंह, अजित सिंह, ललित सिंह, हनुवंत सिंह, वीरेन्द्र चावल, राकेश सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।