ऊन फैक्ट्री में काम करते समय मशीन में आई मजूदर की गर्दन, मौके पर ही मौत

Worker's neck came in wool factory machine, died on the spot
Spread the love

बीकानेर। परिवार पालन के लिए घर से फैक्ट्री पहुंचे मजदूर को नहीं पता था कि वह घर नहीं लौट पाएगा। बात उस समय की है जब फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर की बनियान मशीन में फंस गई जिससे वह उसकी गर्दन मशीन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला बीकानेर के रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक ऊन फैक्ट्री का है। मृतक भीलवाड़ा निवासी भंवर सिंह राजपूत पुत्र राम सिंह राजपूत जो रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नंबर पांच में स्थित एक ऊन फैक्ट्री में काम करता था। यहां ऊन को एक मशीन में रोल करके आगे बढ़ाया जाता है। जानकारी के अनुसार भंवर सिंह जब काम कर रहा था तो उसकी बनियान मशीन में आ गई। मशीन स्पीड में थी, इसलिए वो खुद को रोक नहीं सका और मशीन में जा फंसा, जहां उसकी गर्दन मशीन में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे कारखाने में हडक़ंप मच गया। साथ के मजदूर उसे संभालते, तब तक मौत उसकी हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव अब पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। हादसे के बाद कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.