TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

युवती के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

On: September 7, 2026 7:10 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 5 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि राजू मीणा नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर घर से ले गया। परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
रिपोर्ट में बताया गया कि 3 सितंबर को मीनू के पास एक मोबाइल फोन मिला था, जिसके जरिए युवती की राजू मीणा से बातचीत होती थी। युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद युवती के पिता थाने पहुंचे और पुलिस से बेटी को जल्द तलाशने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट में आरोपी से संबंधित कुछ मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है। पुलिस युवती की तलाश के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें