माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर की कार्यकारी मण्डल बैठक का हुआ आयोजन

On: June 8, 2026 12:55 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर की कार्यकारी मण्डल बैठक का हुआ आयोजन, बैठक में 3 सालों में किये कार्यो का विवरण सहित पेश किया लेखा-जोखा

माहेश्वरी सभा (शहर इकाई) के शानदार 3 साल पूर्ण होने पर आज स्थानीय पूगल रोड स्थित माखन भोग में माहेश्वरी सभा (शहर) की ओर से कार्यकारी मंडल की एक बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता माहेश्वरी समाज के समाजसेवी व उद्योगपति शशि मोहन मूंदड़ा ने की।
बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंचसथ सदस्यों महेश दमानी (सदस्य, अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महासभा कार्यसमिति), कमल राठी (अध्यक्ष प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन), अनिल सोनी (झूमर सा), (अध्यक्ष माहेश्वरी सभा शहर इकाई), पंकज भूतड़ा (मंत्री शहर सभा इकाई), द्वारका प्रसाद राठी (समाजसेवी व संचालक माखनभोग), शशि मोहन मूंदड़ा (उद्योगपति एवं समाजसेवी), आज्ञाराम पेड़ीवाल तथा सुनील सारडा द्वारा संयुक्त रूप से भगवान महेश के छायाचित्र पर पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से महेश वंदना कर भगवान महेश से आशीर्वाद प्राप्त किया। माहेश्वरी शहर सभा इकाई अध्यक्ष अनिल (झूमर) सोनी ने अपने चिर- परिचित अंदाज में आए हुए समस्त आगंतुक स्वजाति समाज के सदस्यों का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत किया।
कार्यक्रम से जुड़े सक्रिय सदस्य किशन मूंदड़ा ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत उद्बोधन के पश्चात शहर इकाई के मंत्री पंकज भूतड़ा ने अपने अध्यक्ष के 3 वर्षीय सफलतम कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए (शहर) अध्यक्ष तथा (शहर) सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से बीकानेर के माहेश्वरी समाज के हित में किए गए समस्त कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मंत्री भूतड़ा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की संचालित विभिन्न ट्रस्टो के माध्यम से  (शहर) सभा द्वारा ए.बी.एम.एम. व्यापार ट्रस्ट द्वारा 58 महिला व घरेलू व्यापारियो को 1.47 करोड़ की राशि व्यापार हेतु प्रदान की गई। इसी के साथ बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट, महेश जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा हेतु 127 छात्र-छात्राओं को 12.51 लाख रु. की सहयोग राशि प्राप्त हुई, चिकित्सा विभाग में बांगड़ सोसायटी, भीलवाड़ा द्वारा 12 जरूरतमंद मरीजों के लिए 6.20 लाख रु. की राशि का भुगतान किया गया इसी क्रम में पेंशन योजना में जाजु ट्रस्ट व माहेश्वरी मण्डल दिल्ली द्वारा 29 वरिष्ठजनों को 28.20 लाख रु. की सहयोग राशि प्राप्त हुई, 84 पाॅलिसी फ्री मेडिकल बीमा योजना में की गई एवं तृतीय कन्या में 8 परिवारों को 4 लाख रु. की सहायता राशि लाभदाताओं को आर्थिक व सामाजिक संबंल का सहयोग मिला।
कार्यक्रम अथवा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शशि मोहन मूंदड़ा ने अपने उद्बोधन में माहेश्वरी शहर सभा अध्यक्ष के कार्यकाल में आयोजित महेश ट्रेड फेयर 2.0 की शानदार सफलता के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनसे आगे भी समाज के लिए निरंतर इसी प्रकार कार्य करते रहने की अपेक्षा की।
माहेश्वरी सभा शहर इकाई अध्यक्ष अनिल (झूमर) सोनी ने अपने उद्बोधन में अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को संक्षिप्त में दोहराते हुए जानकारी प्रदान की। उनके कार्यकाल में समय-समय पर पर विभिन्न प्रकार के मेडिकल कैंप, प्रत्येक वर्ष महेश नवमी पर्व पर ब्लड डोनेशन कैंप, मिशन 100 आई.ए.एस. शिविर, शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को आर्थिक व सामाजिक संबंल प्रदान करना आदि भी शामिल है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे बीकानेर के माहेश्वरी समाज एवं बीकानेर की समस्त संस्थाओं द्वारा दिए गए भरपूर प्यार, स्नेह एवं तन, मन, धन से दिए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा निकट भविष्य में भी समाज हित में सदैव सहयोग का विश्वास दिलाया।
युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाई कमल राठी ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम झूमर सोनी के बेमिसाल रहे शानदार 3 साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी।
अखिल भारत वर्षीय महासभा कार्य समिति सदस्य महेश दमानी ने महेश ट्रेड फेयर 2.0 का संपूर्ण आय-व्यय का संक्षिप्त ब्यूरो सदन में प्रस्तुत किया। साथ ही बैठक में पधारे सभी सदस्यो व समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सी.ए. विनोद दमानी द्वारा आगामी 23 जून 2026 को माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए इस उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की।
बैठक के अंत में माहेश्वरी समाज के पदमभूषण से सम्मानित स्वर्गीय श्री बंसीलाल जी राठी को वहां उपस्थित सभी समाज बंधुओ ने अपनी ओर से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान महेश से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उक्त बैठक का सफलतापूर्वक संचालन पवन कुमार राठी तथा सुश्री रुचिका बागड़ी ने शानदार तरीके से किया। बैठक की समाप्ति पर वहां उपस्थित सभी स्वजाति बंधुओ ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

अनिल सोनी (झूमर सा)
अध्यक्ष, माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर
Mob. No. – +91-9414141547

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें