TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम

On: July 4, 2026 9:45 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जामनगर-भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर महाजन थाना क्षेत्र के शेरपुरा के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक के पीछे जा घुसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना के चलते भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। महाजन थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें