TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

खुद को असगर अली बताकर मौलवी से 1 लाख की ऑनलाइन ठगी

On: September 3, 2026 11:15 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

छतरगढ़। थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने खुद को असगर अली बताते हुए सत्तासर निवासी 45 वर्षीय मौलवी मोहम्मद इरफान को फोन किया और आईडी हैंग होने तथा वीजा के लिए बाहर जाने की बात कहकर मदद मांगी। आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार मोहम्मद इरफान पुत्र जैनुद्दीन सत्तासर स्थित मस्जिद में मौलवी हैं। 31 अगस्त को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को असगर अली बताते हुए कहा कि उसकी आईडी हैंग हो गई है और वह वीजा के सिलसिले में बाहर जा रहा है। उसने मदद के नाम पर इरफान को विश्वास में लिया। आरोपी ने कहा कि वह उनके खाते में पांच लाख रुपए डाल रहा है और उसमें से ढाई लाख रुपए उसके बताए नंबरों पर भेज दिए जाएं। आरोपी के झांसे में आकर परिवादी ने पहले 10 रुपए, फिर 49,990 रुपए और इसके बाद 50,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 1 लाख रुपए खाते से निकल गए। रकम ट्रांसफर करने के बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने छतरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूर्णाराम को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर, बैंक खातों में हुए लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और ठगी की रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें