






नई दिल्ली। पायलट के कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चलने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से मास्को जाने वाली फ्लाइट को आधे रास्ते से दिल्ली वापस बुला लिया गया है। विमान के वापसी पर अधिकारियों ने कहा कि उड़ान से पहले जांच रिपोर्ट में एक गलती थी, जिसे शुरू में नेगेटिव के रूप में पढ़ा गया था। अधिकारियों ने कहा कि उड़ान के के दौरान पायलट की तबीयत बिगडऩे के बाद बाद फ्लाइट को वापस बुलाया गया। सूत्रों ने बताया कि यह विमान वंदे भारत मिसन के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लाने के लिए दिल्ली से मॉस्को के लिए उड़ान भरा था। इसलिए इस फ्लाइट में कोई यात्री नहीं था। सूत्रों ने बताया कि विमान ने शनिवार सुबह मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लोगों को रूस से वापस लाया जाना था। रास्ते में पायलट को जानकारी दी गयी कि उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद विमान को आधे रास्ते से वापस लौटा लिया गया। अब विमान को पूरी तरह विसंक्रमित करने के बाद नये चालक दल के साथ मॉस्को भेजा जायेगा।