TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

PTI भर्ती 2026 में पद बढ़ाने की मांग, विद्यार्थियों ने बीकानेर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

On: June 9, 2026 9:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। PTI भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीकानेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने मांग की कि भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 5000 की जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने कहा कि वर्तमान पद संख्या के मुकाबले अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में पदों में बढ़ोतरी से युवाओं को अपनी मेहनत और संघर्ष का उचित परिणाम प्राप्त होगा तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान राजेश चौधरी, आयना बिश्नोई, पूजा जांगु, मुकेश सुथार, जयप्रकाश भादू, बाबूलाल, अनिल, सरवन गोदारा सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का आग्रह किया।
विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए PTI भर्ती 2026 में पदों की संख्या में पर्याप्त बढ़ोतरी करेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें