TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में गरबा-डांडिया की धूम, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

By
On: October 17, 2026 11:10 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नवरात्र पर्व के उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में गरबा-डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीकानेर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं ने गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना तथा महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी की महिला सदस्य श्रीमती कोमल सुखलेचा एवं श्रीमती शिल्पा कोचर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्कूल स्तर पर नलिनी व्यास रहीं प्रथम
स्कूल स्तर की गरबा प्रतियोगिता में रमेश इंग्लिश स्कूल की नलिनी व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महारानी किशोरी देवी स्कूल की गुनगुन जोशी द्वितीय तथा तनुश्री राजवंशी तृतीय स्थान पर रहीं।
कॉलेज स्तर पर दिव्या ने मारी बाजी
कॉलेज स्तर की प्रतियोगिता में श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। बिन्नाणी गर्ल्स कॉलेज की लक्षिता द्वितीय तथा राजकीय डूंगर कॉलेज की सृष्टि भट्टाचार्य तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर की मिथिलेश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना एवं प्रबंध समिति की सदस्य डॉ. बबीता जैन ने नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ग्राफिक डिजाइनर निशा सोनी ने निभाई। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों ने भी गरबा-डांडिया उत्सव का आनंद लिया। डॉ. राजेंद्र जोशी ने विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आई छात्राओं को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें