--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में पुलिस के जवान को छत से धक्का देकर गिराया, वांछित को पकडऩे पहुंची थी पुलिस

On: June 3, 2026 2:34 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर में पुलिस के जवान को छत से धक्का देकर गिराया, वांछित को पकडऩे पहुंची थी पुलिस

बीकानेर। वांछित को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस कांस्टेबल को छत से गिरा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में थानाधिकारी देशनोक सुमन शेखावत ने राजकुमार, उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नानक नगर में 1 जुन की रात की है।

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि पुलिस टीम वांछित राजकुमार को पकडऩे के लिए करमीसर क्षेत्र पहुंची थी। जहां पर पुलिस ने राजकुमार को पकडऩे के लिए दबिश दी तो आरोपी अपने घर की छत पर चढ़कर भागने लगा। इस दौरान उसके पीछे-पीछे पुलिस के कांस्टेबल भी गए। आरोपी ने इस दौरान कांस्टेबल को मारने की नियत से छत से धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें