


जयपुर। ना तो बैंड बाजा दिखे न बारातियों का शोरगुल नजर आया। इस दौरान मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर एवं सोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। ऐसा ही एक विवाह जो जयपुर के जगतपुरा के निवासी दुल्हे अमित जैन और मानसरोवर निवासी शिखा गोयल के बीच हुआ। शादी की खास बात यह रही है कि इसमें वर पक्ष और वधु पक्ष दोनों ने गाइडलाइन के मुताबिक शादी की। शादी में दुल्हा और दुल्हन समेत सभी लोगों ने मास्क का यूज किया। वैसे तो यह शादी पूरी विधि विधान के साथ हुई, दुल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न करवाया। यहां वधु पक्ष से 6 और वर पक्ष 4 सदस्य विवाह में शामिल हुए।