TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

घर के पानी के टब में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत

On: July 6, 2026 7:53 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। घर में स्नान के दौरान पानी से भरे टब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शेरेरा निवासी भंवरलाल जाट की पुत्री कुमकुम रविवार सुबह घर में रखे पानी के टब में नहा रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह टब में गिर गई। बताया जा रहा है कि बच्ची पानी से बाहर नहीं निकल सकी और बेहोश हो गई। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज किया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें