बीकानेर: कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़त, पांच लोग घायल
बीकानेर। बीती रात को सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के स्टेट हाईवे तोलियासर के पास रात 12 बजे के आसपास की है। जहां पर कार और ट्रक में टक्कर हो गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सभी घायल सरदारशरहर के रहने वाले है और श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की और जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में कार सवार लियाकत अली, भंवरूद्दीन, इकबाल, हाकम,असलम शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनो वाहनों को थाने में ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस टीम हादसे की जांच में जुटी है।






